17 Jun 2018

गुरु श्री अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस अत्यन्त भावपूर्ण एवं श्रद्दधा से मनाया गया

दिनांक 17.6.18 को गु० ना० फि० से० स्कूल में सिख धर्म के पाँचवें गुरु श्री अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस अत्यन्त भावपूर्ण एवं  श्रद्दधा से मनाया गया| विद्यालय के छात्रों एवं अध्यापकों द्वारा श्री जपजी साहिब के पाठ से कार्यक्रम का आरम्भ हुआ| सरदार हरबंस सिंह जी ने श्री अर्जुन देव जी की शहादत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनकी शिक्षा आज के समय में कितनी प्रासंगिक है| छात्रों को उनकी शहादत से शिक्षा लेते हुए अपने आचरण में अमल करना चाहिए | संगीत अध्यापिका श्रीमती वरिंदर कौर  ने अत्यंत भावपूर्ण  एवं सुमधुर स्वर में ‘ऐसे गुरु को बलि बलि जाइये’ शबद गा कर  सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया | तत्पश्चात छात्रों द्वारा ‘तेरा किया मीठा लागे’शबद गाया गया | शशांक विश्वकर्मा, अमनवीर सिंह तथा भाई कनवर पाल सिंह ने क्रमशः हिंदी, अंग्रेजी तथा पंजाबी में गुरु श्री अर्जुन देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला | सीनियर पंजाबी एवं डिवनिटी अध्यापक सरदार हरप्रीत सिंह जी ने power point presentation द्वारा श्री अर्जुन देव जी की शहादत को दर्शाया और साथ ही साथ दृश्यों से सम्बंधित घटनाओं का भी उल्लेख किया | उस समय के शासकों द्वारा गुरुजी को दी गयीं यातनाओं के दृश्यों को देखकर सभी का मन करुणा से भर गया | संगीत अध्यापक सरदार हरिंदर  सिंह तथा समस्त छात्रों द्वारा ‘आनन्द साहब’ का पाठ किया गया, ‘अरदास’ की गयी और ‘हुकुमनामा’ लेने पश्चात प्रसाद वितरण हुआ| अन्त में ठन्डे एवं मीठे जल की  ‘छबील’ वितरित की गई | इस कार्यक्रम में समस्त अध्यापकगण, हेड मास्टर सरदार हरबंस सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल तिवारी जी उपस्थित थे |

ONE THOUGHT ON “गुरु श्री अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस अत्यन्त भावपूर्ण एवं श्रद्दधा से मनाया गया”

Leave a Reply